फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने बरहज के एसआई को किया निलंबित

Mon, 06 Feb 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। एसपी संकल्प शर्मा ने सोमवार को एसआई को गलत तरीके से जांच कर कार्रवाई करने के मामले में निलंबित कर दिया। इससे महकमे में खलबली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसियां चौबे गांव में सेवानिवृत्त दारोगा रामप्रवेश यादव और किशोर पुत्र सुदामा के परिवार के बीच रास्ता मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसमें एसआई विपिन यादव विवेचक थे। परसियां चौबे गांव में ग्राम पंचायत निधि से बंका यादव के घर से राजेंद्र यादव के घर तक करीब 100 मीटर इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लोगों के अनुसार 11 जनवरी की सुबह हो रहे रास्ता निर्माण को लेकर राजेंद्र यादव के दरवाजे पर रामप्रवेश और किशोर के परिवार के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव के पुत्र सतीश यादव को आरोपी बनाया था। एसपी की जांच में एसआई विपिन यादव द्वारा मनमाने तरीके से विवेचना करने और एक युवक को गलत तरीके से फंसाने का आरोप सही पाया गया। जिस पर एसपी ने एसआई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

-
परसियां चौबे गांव में रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एसआई द्वारा मनमाने तरीके से विवेचना किए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें