फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बदल आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा : पूर्व विधायक

Sun, 28 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
संविधान बचाने को लेकर यात्रा निकालते समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरे सपा नेता और कार्यकर्ता
तहसील मुख्यालय पर आयोजित सभा में बोले सपा के नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सपा नेताओं और कार्यकर्ता शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में संविधान बचाने के लिए सिंचाई विभाग डाक बंगला से पदयात्रा निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां सभा कर देश व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान को बचाने में समाजवादी पार्टी के समर्थन में लोगों से उतरने की अपील की।
पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक रूप से उपेक्षित वर्ग के हितों को संरक्षित रखने परे विशेष बल दिया था। पूर्व विधायक मनबोध ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। वह इसे बदलना चाहती है। पिछड़ों और दलितों को आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओपी यादव ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, प्रमोद गौतम, सभासद सोनू पांडेय, मनोज लारी, रंजना भारती, मनीष प्रजापति, प्रदीप यादव, पवन प्रधान, हरेराम यादव, नागेंद्र पासवान, योगेश यादव, डॉ. सतेंद्र यादव, मिथिलेश, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें