फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष शहीद के घर पहुंचे

विज्ञापन
शहीद विजय के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भटनी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बुधवार को शहीद विजय के घर पहुंचे। जहां चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद विजय को श्रद्धांजलि दी। पिता रामायन मौर्य से उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आया हूं। पार्टी शहीद के परिवारीजनों के साथ खड़ी है। शहीद विजय मौर्य के बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी मौर्य से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उनके साथ रामअवध यादव, रामसुंदर दास, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, विधायक वीके मिश्र, विजय यादव, प्रवीर निखर, इलियास, ह्दयानंद, विजय लक्ष्मी, गुंजन यादव, ब्लॉक प्रमुख पति रमाशंकर यादव, तुंगनाथ, दयाशंकर यादव विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें