फोटो समाचार .......
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। समाजवादी पार्टी की ब्लॉक कमेटी की बैठक रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। ब्लॉक कमेटी के सदस्यों को मनोनयन पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक बाबूलाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारी के लिए अभी से सभी लोग लग जाएं। संगठन जितना मजबूत होगा उतनी मजबूती हम लोगों को लोकसभा चुनाव में मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामनारायण यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र पासवान ने की।
इस दौरान सभासद योगेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधा रमण कुशवाहा, पवन प्रधान, सभासद तेज प्रताप उर्फ सोनू पांडेय, गोविंद यादव, अशरफ सिद्दीकी, राजकुमार गोंड, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद