भाटपार रानी। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार को भाटपाररानी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण ठीक नही होने पर नाराजगी जताई और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। संवाद