फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार में एसपी ने किया डोल जुलूस रूट का निरीक्षण

Thu, 03 Sep 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। अति संवेदनशील लार में डोल मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बृहस्पतिवार की दोपहर में नगर में पैदल भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। मेला स्थल पर लोगों से बात कर शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने मातहतों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में खलल डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। जुलूस के दौरान घरों की छतों पर भी पुलिस की ड्यूटी रहेगी। मेले की ड्रोन कैमरे और नगर के अलग अलग चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से निगरानी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें