फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चन्द्रावती हत्याकांड मामले में एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Fri, 27 Dec 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। चंद्रावती हत्याकांड मामले में एसपी ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में जानकारी ली। इसके बाद घटना के जल्द खुलासे का निर्देश दिया। शास्त्रीनगर वार्ड निवासी घनश्याम गुप्ता व्यवसायी हैं। 13 नवम्बर को पत्नी चन्द्रावती देवी घर में अकेली थीं। घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। दस के जेवरात लूट फरार हो गए थे। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। मामले में अपनों सहित दो सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। बावजूद हाथ खाली हाथ रहा। डेढ़ माह बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। दोपहर में नवागत एसपी विक्रांत वीर व्यवसाई के घर पहुंचे। सबसे पहले घटनास्थल वाले कमरे और दीवारों को देखा। महिला के पति सहित तीनो बेटों से बात की। चन्द्रावती की हत्या में शामिल अज्ञात बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीओ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें पहले ही दिन से जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो घटना की तह तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें