फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपाईयों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
बरहज में तहसीलदार को को ज्ञापन सौंपते सपाई   स्रोत पार्टी
विज्ञापन
-पीपा पुल चालू कराने और मोहन सेतु निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने सहित किया गया है अन्य मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अरुण कुमार को राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। सभी ने सरयू नदी पर पीपा पुल से आवागमन शुरू कराने, मोहन सेतु निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता बेचू लाल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां सभी ने ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में कपरवार घाट से रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों से ली जाने वाली जमीन का उचित मुआवजा दिलाने, कपरवार संगम तट से कटइलवा तक बने नवनिर्मित बंधे पर होने वाली कटान को रोकने के लिए समुचित प्रबंध कराने, भागलपुर पुल से आवागमन सुलभ कराने सहित सात मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में हरेराम चौधरी, विकास विश्वकर्मा, रामदुलारे यादव, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, अंबिका यादव, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें