देवरिया। विधानसभा रामपुर कारखाना के पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में बासी भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों को देखने सपा प्रतिनिधिमंडल मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि कॉलेज में बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। एक-एक बेड पर दो-दो बच्चे लिटाए गए हैं। आज देवरिया का सदर अस्पताल रहता तो हमारे जिले के बच्चों की यह दुर्दशा नहीं होती लेकिन बिना बने मेडिकल कॉलेज का आनन- फानन में उद्घाटन कर दिया गया। जहां कोई न दवा है न बेड की कोई व्यवस्था है। सपा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से इन बच्चों के समुचित इलाज की मांग करती है। प्रतिनिधिमंडल में अंबिका यादव, योगेंद्र यादव, रामप्रीत, अर्जुन यादव आदि शामिल रहे। संवाद