फोटो समाचार
रुद्रपुर। पचलड़ी डीह चौराहे पर आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान पचलड़ी निवासी छात्र सभा के प्रदेश सचिव डीके यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पचलड़ी चौराहे पर एमएलसी डॉ. धमेंद्र सिंह ने अपनी निधि से एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 12 सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योगी मोदी की सरकार में सबका साथ, सबका विकास का फार्मुला हिट हो गया है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्याय बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, संजय सिंह, छोटे सिंह, रामविनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद