फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट का वीडियो देख एसपी ने एसओ से मांगी रिपोर्ट

Fri, 26 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के मेन रोड में दो दिन पूर्व हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला की डंडे से पिटाई कर रहे है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर एसपी ने एसओ से इसकी रिपोर्ट मांगी है। वही पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भटनी नगर के गांधी चौक मोहल्ले की रहने वाली माया देवी ने बताया कि मंगलवार को वह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोसी पप्पू वर्मा व उनके परिजनों ने लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर मारपीट का वीडियो दिखाई। एसपी संकल्प शर्मा ने एसओ से इसकी रिपोर्ट मांगते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मारपीट का मामला है। शिकायत मिली है मामले कु जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें