फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरे मां-बेटे, मासूम बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरे मां-बेटे, बेटे की मौत
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में महिला का चल रहा उपचार
अंवराचौरी के पास सोमवार की रात हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के अंवराचौरी गांव के पास अप रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की रात हुई। उपचार के दौरान दो साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। बेहोशी की हालत में महिला का उपचार चल रहा है। सोमवार की देर शाम एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ किसी ट्रेन से कहीं जा रही थी। अंवराचौरी गांव के पास दोनों ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन बिहार से लखनऊ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि ट्रेन से गिरने से मां-बेटे घायल हुए थे। बेटे ने दम तोड़ दिया। उसके होश में आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें