फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटा और बहू खाना मांगने पर करते हैं पिटाई

Thu, 11 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे और बहू के खिलाफ मां ने दी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना। इकलौते बेटे और अपनी बहू के खिलाफ मां ने थाने में तहरीर दी है। खाना मांगने पर उसने बेटे-बहू पर पिटाई का आरोप लगाया है। जबकि वह बेटे और बहू की तरक्की के लिए गांव-गांव घूम कर रंग बेचती है।

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद बुधवार की सुबह कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सरला देवी पत्नी बृज किशोर शिकायती पत्र लेकर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने महिला को कुर्सी पर बिठाया और शिकायती पत्र थानेदार को दिया। शिकायती पत्र में सरला का आरोप है कि उसका बेटा और बहू दो दिन या तीन दिन पर खाना खाने को देते हैं। भोजन मांगने पर दोनों मिलकर पिटाई करते हैं। जबकि वह उन दोनों की तरक्की के लिए गांव-गांव घूम कर रंग बेचती है। अपना कमाया पैसा दोनों को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले बहू ने अपने माता-पिता को बुलाकर भी उनकी पिटाई करवाई थी। थानेदार ने तत्काल बीट सिपाही को मामले की छानबीन करने और दोनों आरोपियों को थाने पर बुलाने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें