फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता की हत्या का आरोपी बेटा जेल भेजा

Mon, 12 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में शराब पीने के लिए रुपये मांगने के विवाद में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बहोरवा गांव निवासी राम अवतार राय (65) से शुक्रवार की शाम उनके छोटे बेटे सुनील उर्फ सत्तू (25) ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। पिता के मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि सुनील ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

घायल राम अवतार की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। सीओ रंजना सचान ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें