फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इस रफ्तार से घट रही सरयू, 24 घंटे में 20 सेमी नीचे आई- जानें क्यों बढ़ता है जलस्तर

Mon, 15 Jul 2024 07:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया

सार

सरयू नदी का जलस्तर दो दिन से घटाव पर है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से निकलने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, नदी अब भी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर है।

 
विज्ञापन
बरहज थाना घाट पर सीढि़यों से नीचे हटता सरयू का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी का जलस्तर दो दिन से घटाव पर है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से निकलने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, नदी अब भी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर है।

विज्ञापन


नेपाल से पानी छोड़े जाने पर हफ्ते भर तक बढ़ने वाली सरयू दो दिन से घटाव पर है। नदी के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी हो रका है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार रेगुलेटर के अनुसार, सोमवार की दोपहर में नदी का जलस्तर 64 मीटर 38 सेमी दर्ज किया गया है। रेगुलेटर पर नदी का खतरा निशान 6 4मीटर 30 सेमी अंकित है।

नदी अब भी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर है। पिछले 24 घंटे में नदी में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई है। नेपाल अगर पानी छोड़ता है तो नदी फिर बढ़ सकती है। एसडीएम बरहज अंगद यादव ने बताया कि नदी में तेजी से घटाव हो रहा है। बाढ़ से सुरक्षा की तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें