कालीचरण घाट पर नवनिर्मित केंद्र का शुभारंभ करते बीडीओ।
भागलपुर। कस्बे के कालीचरण घाट पर नवनिर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को बीडीओ ने किया। अब कस्बेवासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी और साफ-सफाई बनी रहेगी।
बीडीओ निरंकार मिश्र ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत कस्बे के वार्डों में सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है, जो घर-घर से कूड़ा उठाकर कचरा प्रबंधन यूनिट में डालेंगे। इसका उचित और सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। ब्लॉक की यह पहली ग्राम पंचायत है, जिसमें केंद्र चालू किया जा रहा है। अब गंदगी दिखाई नहीं देगी। सरकार हर घर से कचरे के उठाव का प्रबंध किया है ताकि गांव सुंदर और स्वच्छ बन सकें तथा बीमारियों से भी निजात मिल सके। इस दौरान प्रधान पति बृजभूषण यादव, धनंजय मणि, शंभु जायसवाल, मुलायम यादव, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।