बरहज। मोहांव काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मोहांव काली मंदिर, लवरछी, कपरवार सहित छह से अधिक जगहों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार जुमलेबाज है। प्रत्येक वर्ष कागजों में लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं, मगरधरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। उधर भलुअनी के सोनूघाट मार्ग पर बारिश के पानी भरे गड्ढों में सपाइयों ने धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास यादव, संजय प्रजापति, अजीत प्रसाद, अनिरूद्ध यादव, हरेराम चौधरी, श्रवण गौंड़, मुकेश सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद