मईल। थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी एक सैनिक को ड्यूटी के दौरान मंगलवार की रात में सर्प के काटने से मौत हो गई। मौत की सूचना बुधवार को उसके परिवार को मिलने पर कोहराम मच गया। करौता गांव निवासी संदीप कुमार गौड़ 26 वर्षीय सीआरपीएफ का जवान था। उसकी ड्यूटी इस समय झारखंड के रांची में था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।