फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाहर से घर लौट रहे व्यक्ति से नकदी, मोबाइल छीने

Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाहर से कमा कर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने रास्ते में रोककर नकदी सहित अन्य सामान छीन लिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर के रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह अहमदाबाद में काम करते हैं। 27 जनवरी को वह ट्रेन से चले और 29 जनवरी को सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से बस में सवार होकर देवरिया पहुंचे। शहर के सुभाष चौक पर उतर कर पैदल मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे। वह मालवीय रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे कि दो व्यक्ति और और उन्हें पकड़ कर पैसा व अन्य सामान लेने लगे। विरोध करने पर गाली देने लगे, जिससे वह डर गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने सुरेंद्र सिंह के बैग में रखे 20 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें