लार। कन्या प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में बुधवार की सुबह बरामदे में सांप निकलने से हड़कंप मच गया।विद्यालय के निरीक्षण को पहुंचे एआरपी सुधीर मिश्रा के पैर के नीचे सांप आ गया। हालांकि, सांप को देखते ही उन्होंने तत्काल पैर हटा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सांप निकलने की जानकारी छात्रों को हुई तो अफरा तफरी मच गई। एआरपी सुधीर मिश्रा सुबह करीब आठ बजे विद्यालय पहुंचे। बरामदे से गुजरते समय अचानक उनका पैर सांप के ऊपर पड़ गया।यह देख उन्होंने पैर हटा लिया। इसके बाद शिक्षकों ने सतर्कता बरतते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर निकाल आसपास जगहों की जांच की। संवाद