बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीरामपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक स्कॉर्पियो से 68 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
श्रीरामपुर पुलिस सिकटिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिहार नंबर की संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर भाग गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 68 पेटी देसी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है है।
तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।