फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक से शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बाॅर्डर पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक सवार पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बैग से 90 पाउच देसी शराब बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह शराब को तस्करी के लिए बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे बाइक के साथ लार थाने लेकर गई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम बिहार प्रांत के उकडेरी गांव निवासी विनोद यादव बताया। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया की शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें