रुद्रपुर। एकौना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर शुक्रवार को चालान किया गया। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि एसपी संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एकौना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के वाहन चेकिंग के दौरान बजरंग चौराहे पर बिहारी मल्लाह पुत्र रामदेव निवासी ग्राम पांडेमाझा को एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार, सिपाही धनंजय कुमार, संदीप यादव और संतोष कुमार पटेल थे। संवाद