फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्कर फरार, पांच मवेशी बरामद

Wed, 26 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह पुलिस ने गो तस्करी के लिए ले जाई जा रही पांच गायों को पिकअप सहित कब्जे में ले लिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महुआडीह के हेतिमपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात हाटा की तरफ से एक पिकअप पांच मवेशियों को लेकर बिहार की तरफ जा रहीं थी। इसी बीच तीन युवकों को उस पर शक हो गया। युवक गाड़ी का पीछा करने लगे। डुमरी एखलाश गांव में पिकअप एक मकान से टकरा गई। उसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर साथी के साथ मौके से फरार हो गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी सहित पांचों मवेशियों को कब्जे में लेकर चौकी पर गई। मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तस्करी के लिए ले जाई जा रही पांच मवेशियों को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें