फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
350 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे स्मार्टफोन
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर के निर्मल मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समारोह में स्मार्टफोन दिया गया। स्मार्टफोन पाते ही उनके चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मिशन शक्ति और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनको आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राघवेंद्र वीरविक्रम सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाना है। आंगनबाड़ी शिक्षा को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जा रहा है। डीपीओ कृष्णकांत राय बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भाटपाररानी ब्लॉक, बनकटा ब्लाक, आंशिक भटनी और आंशिक लार सहित 350 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा, संतोष पटेल, मौलाना आरिफ रजा बरकाती, ग्राम प्रधान धीरज सिंह, कमलेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, डॉ. अरविंद कुशवाहा, मनीष शर्मा, आनंद पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें