फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो पलटने से पांच महिलाओं सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के भिनगारी बाजार के पास रविवार की दोपहर एक टेंपो पलटने से पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सभी का उपचार भाटपाररानी पीएचसी में कराया गया। इलाज के बाद वे घर चले गए।
विज्ञापन


एक धार्मिक कार्यक्रम से टेंपो से कुछ लोग लौट रहे थे। भिंगारी बाजार के पास टेंपो पलटने से छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तथा भाटपार रानी पीएचसी पहुंचाया। उधर चालक टेंपो को कुछ लोगों से सीधा कराने के बाद फरार हो गया। घायलों में पूनम (22) पुत्री अपरबल निवासी ग्राम रनीहवा थाना गौरी बाजार, किशन (12) पुत्र विनोद, रानी (15) व कविता (19) पुत्री विनोद एवं सुमन देवी (50) पत्नी महंत निवासीगण बांसी थाना गौरी बाजार तथा किरण देवी (35) पत्नी प्रभु निवासी बैतालपुर देवरिया शामिल हैं। थाना अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं है। पता कराते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें