फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाजीपुर को हराकर सिवान फाइनल में

Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल
विज्ञापन


भागलपुर। कस्बे के कालीचरण मेला मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को गाजीपुर और सिवान (बिहार) के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने गाजीपुर को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दोनों हॉफ में सिवान के खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया। गाजीपुर के खिलाड़ियों ने लगातार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन मैच की समाप्ति तक नाकाम रहे। मुख्य अतिथि पूर्व सीडीओ शंभू नाथ तिवारी व रणविजय सिंह दयाल फाउंडेशन, विशिष्ट अतिथि एसडीएम बरहज अवधेश निगम व अंकित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता नित्यानंद मिश्रा ने की। मैच के निर्णायक की भूमिका मकसूद अहमद रहे। इस दौरान गोरखनाथ सरोज, देवेंद्र तिवारी, अजय सिंह, मुन्ना अहमद, रामराज यादव, जगत जायसवाल, ब्रजभूषण यादव, शिवशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें