देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को 132वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आस मोहम्मद ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल का बंद होना जिले के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान नागेंद्र शुक्ला, मनोज मणि त्रिपाठी, उत्तेज मिश्रा,पन्नालाल पाठक, रामप्रकाश सिंह, विकास दुबे, राम इकबाल चौहान, कामाख्या सिंह,संजीव शुक्ला आदि मौजूद मौजूद रहे। संवाद