फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ एक युवक ने मंगलवार को सरेराह चौराहे पर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक पिछले दो माह से उसे तंग कर रहा है। उसका कॉलेज जाना मुश्किल हो गया है। छात्रा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी महुआडीह थानाक्षेत्र के एक कॉलेज की छात्रा है। उसे उसका भाई प्रतिदिन छोड़ने और घर ले जाने आता है। मंगलवार की शाम छुट्टी होने के बाद भाई के साथ बाइक से घर आ रही थी। इसी बीच चौराहा पर बहन को बाइक के पास छोड़कर भाई कुछ सामान खरीदने लगा। इतने में छात्रा का पीछा कर रहा युवक पहुंचा और जबरन मोबाइल नंबर देने लगा। नहीं लेने पर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसका भाई आ गया और विरोध करने पर आरोपी ने गाली- गलौज करते हुए पिटाई कर दी। आसपास के लोग इकट्ठा होते कि आरोपी फरार हो गया। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छेड़खानी की तहरीर मिली है। आरोपी हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें