फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से गिरकर सिरसिया के युवक की कोलकाता में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के एक युवक की ट्रेन से गिरकर कोलकाता में मौत हो गई। वह वेंडर था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक निवासी कुलदीप सिंह (28) पुत्र रविंद्र सिंह कोलकाता में ट्रेन वेंडर का काम करता था। शनिवार की सुबह कोलकाता के नजदीक वंडिल स्टेशन पर पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ काम करने वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पिता रविंद्र सिंह, मां मीरा देवी, भाई संदीप सिंह और बहनें बेबी सिंह दहाड़े मारकर रोने लगीं। सुबह ही रविंद्र सिंह के घर से रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। परिजनों का रोना देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें