फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिरसिया नहर टूटी, गेहूं की 50 एकड़ फसल डूबी

Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सिरसिया रजवाहा (नहर) के टूटने से मदरापाली बुलाकी गांव के आसपास के खेतों में पानी भर गया है। करीब 50 एकड़ गेहूं के खेत में पानी भरा है। किसानों का आरोप है कि नहर की सिल्ट सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण यह नुकसान हुआ है। रामपुर कारखाना विकासखंड के मदरापाली बुलाकी गांव के पास शनिवार की देर रात सिरसिया रजवाहा का बांध टूट गया। नहर टूटते ही पानी का तेज बहाव खेतों की ओर मुड़ गया और देखते ही देखते गेहूं के खेतों में पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर विभाग हर वर्ष कागजों में सिल्ट सफाई पूरी होने का दावा करता है, लेकिन हकीकत में सफाई ठीक से नहीं होती। किसानों का आरोप है कि नहर के तल में अधिक मात्रा में सिल्ट जमा होने से पानी का दबाव किनारों पर बढ़ गया। कमजोर बांध इस दबाव को सहन नहीं कर सका और टूट गया। सपा नेता मुन्ना यादव ने रात में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। आरोप है कि समय रहते सूचना देने के बावजूद विभागीय अधिकारी देर से मौके पर पहुंचे। तब तक किसानों ने स्वयं बोरी में मिट्टी भरकर पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें