फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! जान को है खतरा, सुलह के लिए बना रहे दबाव

Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। थाना क्षेत्र की एक महिला ने सात अगस्त को एसपी डॉ. संकल्प शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके दोस्त पर वीडियो बनाकर दबाव बनाकर गलत धंधा कराने का आरोप लगाया था। मामले में महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक कठ्ठा जमीन और कुछ पैसा लेकर मामले में सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस के अलावा एलआईयू भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने फोन पर कहा है कि 10 दिन बाद भी पुलिस पति और उसके दोस्त आदि पर कोई केस नहीं दर्ज कर रही है। दो अन्य को छोड़कर सभी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे जान को खतरा बना हुआ है। महिला का कहना है कि 15 अगस्त के दिन सुबह स्कूटी से कुछ लोग आए थे। जो मामले में सुलह-समझौता के लिए दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि सुलह-समझौता के एवज में कुछ पैसा और एक कट्ठा जमीन ले लो। नहीं तो अंजाम बुरा होगा। महिला ने तहरीर में पति और उसके साथी पर छह माह पूर्व गलत तरीके से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि सभी एक-एक कर कई व्यक्तियों को पास भेजकर उनका वीडियो बना लिए हैं। जिनसे मोटी रकम भी वसूली गई है।

पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी और षडयंत्र का केस दर्ज, चालान
बरहज। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को नगर के तिवारीपुऱ वार्ड निवासी सुभाष चौहान और उसके पुत्र रवि चौहान पर धोखाधड़ी, षडयंत्र आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिनका चालान कर दिया गया। पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्त ने 10 अगस्त को एसपी से शिकायत की थी। पूर्व चेयरमैन ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों पिता-पुत्र ने षडयंत्र कर महिला के साथ गलत वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल किया है। जबकि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयत्न कर रहे हैं। कुछ लोग इनके गिरफ्त में आकर शिकार बन चुके हैं। दोनों पिता-पुत्र सीधे-साधे लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर धन ऐंठने के साथ धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व चेयरमैन की तहरीर के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें