नगर के सलाहाबाद मोहल्ले में बाल विवाह का एक मामला सामने में आया है। बीते 22 नवंबर को 15 साल के एक लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र की 15 साल लड़की से कर दी गई।
20 दिन के बाद लड़के ने चाइल्ड लाइन में फोन कर कहा कि साहब मैं नाबालिग हूं, मेरे पिता ने जबरन मेरी शाादी एक नाबालिग लड़की से करा दी है। इस पर महिला कल्याण विभाग की टीम पहुंची और दोनों को अपने साथ ले आई।
चर्चा है कि दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद यह शादी हुई थी। इस मामले की जानकारी होने पर जांच के लिए पहुंची महिला कल्याण विभाग की कोआर्डिनेटर अनुराधा के सामने लड़के ने बताया कि उसके घरवालों ने बिना उसकी मर्जी के जबरन नाबालिग लड़की से शादी करा दी। कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची अनुराधा ने दोनों के उम्र के सत्यापन के लिए कागजों की पड़ताल की तो वास्तव में दोनों की उम्र 15 साल निकली।