फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब, सौतन के चक्कर में पति रोज करता है पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- विदेश से लौटा पति पहुंचा सौतन के घर, पत्नी के विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

- पिटाई के आरोपी पति पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विदेश से लौटा पति जब घर में रुकने की बजाय सौतन के घर पहुंचा, तो पत्नी ने विरोध किया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। कोतवाली पहुंच पीड़ित पत्नी ने सौतन के चक्कर में पति पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी पति पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घटना फतेहपुर गांव के रामनगर टोले का है।
गांव की रहने वाली रंजू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति बलिराम विदेश में रहता है। पत्नी घर पर रहने के दौरान लोगों के खेतों में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती है। कुछ दिन पहले ही विदेश से उसका पति लौटा है। पति गांव में एक महिला के घर गया था। वह अक्सर उसके घर जाता है। शाम को पत्नी घर लौटी तो पति को नहीं देखा। कुछ देर बाद पति घर आया, तो पत्नी ने सौतन के घर जाने का ताना मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि पति कमाई का रुपया उस महिला पर खर्च कर रहा है, जिससे उसके छोटे बच्चे की परवरिश पर संकट आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति पर मारपीट का अभियोग पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें