फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सिंहासन गिरी

Wed, 01 May 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डि​स्ट्रिक्ट  बार एसोसिएशन के के नव निर्वाचित पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच हुआ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गहमागहमी के बीच मंगलवार को हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सिंहासन गिरी अध्यक्ष, अर्जुन मंत्री चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश कुमार दूबे ने जीत दर्ज की।
दीवानी न्यायालय के संघ भवन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक हुआ। कुल 1274 मतदाताओं में से 1050 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सिंहासन गिरी 551 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। मनोज कुमार मिश्र को 220, शिवकुमार दूबे को 124, देवेंद्र नाथ तिवारी को 21, राम प्रसाद कुशवाहा को 110 व विजय शंकर चौरसिया को 8 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश कुमार दूबे 415 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार चतुर्वेदी को 171 मत से पराजित किया । हरेंद्र राय 116 व सच्चिदानंद यादव 241 प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पद पर राजेश मणि त्रिपाठी व संकल्प त्रिपाठी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ पाठक 501 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार पटेल को 212 मत से पराजित किया। अशोक कुमार पटेल को 289 व प्रेमचंद कुशवाहा को 204 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव के कोषाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार राव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर लाल बाबू, मृत्युंजय शुक्ला, नीरज कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव व वैभव कांत मिश्रा तथा कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के पद पर अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, राम जन्म राजभर, रामवंत कुमार शाह, सिद्धार्थ शंकर तिवारी व सुधांशु चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
यह जानकारी चुनाव अधिकारी राकेश सिंह बघेल ने दी है। मंत्री पद के लिए देर रात तक गिनती जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें