फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौरीबाजार में सिग्नल फेल, 10 किमी की गति से चली वैशाली

Sun, 30 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वैशाली एक्सप्रेस शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। यहां से करीब शाम 4:30 बजे निकलने के 10 मिनट बाद देवरिया-गोरखपुर रूट के बीच सिग्नल फेल हो गया। इससे गौरीबाजार स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। करीब 20 मिनट यहां रोकने के बाद ट्रेन को 10 किमी की गति से चलाया गया। शनिवार की शाम 4:45 बजे देवरिया-गोरखपुर रूट पर सिग्नल फेल हो जाने से वैशाली एक्सप्रेस को गौरीबाजार में करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि 10 मिनट तक सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस को गौरीबाजार में रोका गया। गौरीबाजार में कागजी खानापूर्ति के बाद ट्रेन को 10 किमी की गति से आगे बढ़ाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें