बरहज के चकरा नोनार गांव में फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा कराती रुद्रपुर पुलिस।
- फोटो : DEORIA
बरहज क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में शुक्रवार को न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय और रुद्रपुर पुलिस ने अभियुक्त पवन यादव के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। 23 नवंबर 2021 की सुबह भूमि विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पवन यादव फरार चल रहा है।
प्रकरण में विवेचक रुद्रपुर इंस्पेक्टर और बरहज थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र चकरा नोनार गांव पहुंचे। जहां मुुनादी कराते हुए पुलिस ने नोटिस चस्पा कराया। लोगों के अनुसार लल्लन और हंसनाथ के परिवार के बीच करीब 20 वर्ष से भूमि विवाद चला आ रहा है। जिसमें दो लोगों की हत्या की गई थी।
मामले में महिला सहित 14 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त पवन यादव के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कराते हुए मुनादी कराई गई हैं।