फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सियार ने पांच लोगों को किया घायल

Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव में शनिवार को एक सियार ने जमकर आतंक मचाया। गांव में घुसकर उसने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। कई मवेशियों को भी निशाना बनाया। सियार के हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सियार पहले खेतों में घूमता दिखा। फिर अचानक एक शख्स पर झपट पड़ा। कुछ ही देर में उसने चार और लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच कई मवेशियों को भी घायल कर दिया। जानवर के व्यवहार को देखकर ग्रामीणों ने उसे पागल समझा और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। चिकित्सकों ने घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया है। वन विभाग के दरोगा श्याम सुंदर ने बताया कि सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें