फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाना प्रभारी के विदाई समारोह में बजा बैंड-बाजा, वीडियो वायरल- प्रभार हटने पर अब चर्चाएं शुरू

Thu, 01 May 2025 01:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया के मदनपुर थाने से विदाई के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद सिंह फूल माला लादे हुए हैं और विदाई में बैंड-बाजा बजते हुए वो पैदल लोगों से घिरे हुए चल रहे हैं। इस वायरल वीडियो और बुधवार की रात हुए तबादलों को एक साथ लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
मदनपुर थाने से विदाई के दौरान का वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह पूर्व मदनपुर थाने से स्थानांतरित होकर गौरी बाजार थाने के प्रभारी बने निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का देर स्थानांतरण अपराध शाखा में हो गया। थानाध्यक्ष के स्थानांतरण को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का मानना है कि मदनपुर थाने से स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर उनको हटाया गया।

विज्ञापन



जबकि गौरी बाजार में थाना गेट सहित रामपुर चौराहे पर बैरिकेटिंग भी चर्चा का विषय रहा है। उधर एसपी स्तर से कुछ और थाना प्रभारियों व एसएसआई को इधर से उधर किया गया है। इसमें एसओ सुरौली देवेंद्र कुमार सिंह को भाटपाररानी, मदनपुर के एसएसआई हवलदार राम को एसओ सुरौली, एसओ भाटपाररानी नंदा प्रसाद को थानाध्यक्ष गौरीबाजार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें