फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भजन-कीर्तन के बीच धूमधाम से मनाया गय श्याम जन्मोत्सव

Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कसया रोड स्थित कसया रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पर 19वां श्याम जन्मोत्सव एवं वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। गायकों के भजनों पर देर रात तक श्याम भक्तों ने जयकारा लगाते हुए भक्ति भाव में नाचते गाते नजर आए।
विज्ञापन

श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। बाबा का गजरों का अद्भुत शृंगार एवं छप्पन भोग और केक का भोग भी लगाया गया था। शाम को भक्तों जमावड़ा श्याम मंदिर पर होने लगा था। ज्योति जलने एवं आरती के बाद भजन गायक अरुण पांडेय, ,गुरुग्राम से पधारे अमित कल और पटियाला से आए विशाल शैली ने पूरी रात भजनों की अमृत वर्षा की। रात्रि 12 बजे बाबा का विशेष पूजन अर्चन कर सर्व समाज के कल्याण के लिए मंगल कामना की गई और बाबा को प्रेमभाव से जन्मोत्सव की बधाई दी गई। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, सज्जन केजरीवाल, वेद कानोडिया, अनूप कानोडिया, शरद अग्रवाल, विवेक कमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें