फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भक्तों के उद्धार के लिए श्रीराम ने लिया था अवतार

Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेन्सी
विज्ञापन

बघौचघाट। बसडिला जद्दूघुरी शिव मंदिर में राम कथा के चौथे दिन कथाव्यास शिवांगी पाठक ने कहा कि तीन वस्तुएं वाणी, पानी , कर्माणी (आय) को कभी मत बिगाड़ना। आय का दसांश दान में देने से यह शुद्ध होती है। व्यासपीठ का उद्देश्य किसी को सुधारना नहीं बल्कि भक्त जैसा है, जिस रूप में है उसे उस रूप में स्वीकार करना है। कथा को विस्तारित करते हुए आगे कहा कि मानव मात्र को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए,क्योंकि यदि जल से भरे एक घड़े में हम एक-एक कर के पत्थर डालते जाते है तो धीरे-धीरे वह घड़ा कंकड़ से भर जाता है तथा जल से रिक्त हो जाता है। वैसे ही यदि हम अपने शरीर रूपी घड़े में,अंधकार रूपी कंकड़ ज्यादा डालेंगे तो हमारा शरीर शीलगुण रूपी पानी से रिक्त हो जायेगा। आगे श्रीराम जन्म कथा का वर्णन किया। इस दौरान दयाशंकर शास्त्री, रवि तिवारी, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें