फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई बीघा गन्ने की फसल जली

Thu, 09 Feb 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्हवलिया भरत राय में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्हवलिया भरत राय में बृहस्पतिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन किसानों की ढाई बीघा गन्ने की फसल जल गई। आसपास के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई। इसके बाद पंपसेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। कोन्हवलिया भरत राय गांव के रहने वाले हीराचंद शर्मा का गन्ने का खेत गांव से सटे दक्षिण तरफ है। उसके ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया। कुछ पल में उनकी 20 कट्ठा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटों ने बगल के दीनानाथ जायसवाल और काशीनाथ जायसवाल के गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों का 15-15 कट्ठा गन्ने की फसल धू-धू कर जल गई। आसपास के ग्रामीणों ने तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जबकि ग्रामीण एकत्र होकर ट्रैक्टर और पंपसेट से पानी चला कर आग बुझाना शुरू किए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब जाकर आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें