फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने दो युवकों पर फेंका खौलता तेल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने दो युवकों पर फेंका खौलता तेल, गंभीर
विज्ञापन

तरकुलवा। मामूली विवाद में एक दुकानदार ने दो युवकों पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भेजवा दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के निवासी नित्यानंद एवं सोहन प्रजापति बृहस्पतिवार की शाम को पास के चौराहे पर किसी सामान की खरीदारी करने गए थे। वहां एक दुकानदार से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। गुस्से में आकर दुकानदार ने कड़ाही में खौलते तेल को उनके ऊपर फेंक दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। युवकों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें