तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। कौला मुंडेरा गांव के बिट्टू प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सात जून की दोपहर करीब एक बजे वह अपनी दुकान पर थे। इस दौरान गांव के कुछ दबंग लोग एकराय होकर उनकी दुकान पर पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील गौतम, अनिल गौतम, राज, अंकित, अनिल गौतम और एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट के मामले में छह लोगों पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।