फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूजा उधार नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

Tue, 16 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सीसी रोड पर एक माॅडल शाॅप की दुकान पर रविवार की देर रात बाइक सवार कुछ मनबढ़ दुकानदार से भूजा उधार मांगने लगे। जब उसने भूजा देने से मना कर दिया तो पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीसी रोड निवासी अवधेश मॉडल शाॅप के पास भूजा की दुकान लगाते हैं। रविवार की रात वह बाजार चले गए थे। बेटा रवि दुकान पर था। रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार कुछ मनबढ़ उधार भूजा मांगने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा पर लोगों की भीड़ जुट गई तो दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट हुई थी। हवाई फायरिंग की सूचना गलत है। संवाद⬔
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें