फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस चौकी के समीप दुकानदार को पीटा

Fri, 12 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। नगर की पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार को पहुंचे छह से अधिक मनबढ़ युवकों ने एक दुकानदार की सरेराह पिटाई कर घायल कर दिया। दुकानदार की बाइक उठा अपने साथ लेके चले गए। इसकी जानकारी दुकानदार के परिजनों ने पुलिस को दी। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। उधर, आरोपी खुद ही थाने पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

लार नगर के घारी वार्ड निवासी सानू गुप्ता नगर के पुलिस चौकी के समीप बेकरी की दुकान चलाता है। वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच छह से अधिक युवक पहुंचे और उलझ गए। अभी कुछ समझता तब तक मनबढ़ पिटाई करने लगे। चीख सुन पास के दुकानदार दौड़ पड़े। इसके बाद मनबढ़ अपने साथ युवक को बाइक पर बैठा ले गए। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। कुछ देर बाद आरोपी युवक पिटाई करने के बाद उसे थाने लेकर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित दुकानदार का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दुकानदार को अपने साथ ले जाने की बात बेबुनियाद है। दुकानदार का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें