संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार बाजार के लखु मोड़ स्थित एक दुकान में कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घायल दुकानदार को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज कराया गया। इस मामले में घायल दुकानदार ने नामजद तहरीर दी है।
कस्बा के घारी वार्ड सोनरा बारी निवासी इम्तियाज लखु मोड़ पर बकरे का मीट काट कर बेचता है। बुधवार को वह अपनी दुकान था। दिन में लगभग 11 बजे नगर के खीरी मोहल्ले के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए और दुकानदार की पिटाई करने लगे। अचानक दुकानदार की पिटाई देख अन्य दुकानदार दौड़ पड़े । यह देख युवक मौके से फरार हो गए। घायल इम्तियाज ने नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि कुछ लोग जान से मारने की नीयत से मेरे सिर पर धारदार हथियार से हमला किए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।