फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्टॉक रजिस्टर व गोदाम जांच के बाद वितरण करने का निर्देश
विज्ञापन

-पूर्ति निरीक्षक के पहुंचने से पहले कोटेदार दुकान बंद कर हो गया फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। राशन वितरण में मिल रही अनियमितता की शिकायत पर सोमवार की शाम भरहेचौरा में जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने खामियां मिलने पर दुकान सील कर दी है। इसके पहले विक्रेता को शुक्रवार को नोटिस दिया था। कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया है। प्रशासन की कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप है।
भटनी के भरहेचौरा गांव के लोगों ने कोटेदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक से जांच कर रिपोर्ट मांगी। पूर्ति निरीक्षक शुक्रवार को गांव जांच करने पहुंचे तो कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया। तभी ग्रामीण एकत्र हो गए और विक्रेता पर गरीबों का राशन बाजार में बेचने समेत विभिन्न आरोप लगाए। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर शनिवार को विक्रेता को दुकान खोलकर जांच में सहयोग करने को कहा। नोटिस का जवाब नहीं देने, मोबाइल स्विच ऑफ करने और मौके से फरार होने पर पूर्ति निरीक्षक सोमवार शाम पुनः गांव पहुंचे। इस बार भी दुकान बंद कर मौके से फरार होने पर पूर्ति निरीक्षक ने अधिकारियों से बात कर दुकान सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि भरहेचौरा गांव से आए दिन राशन नहीं देने की शिकायत मिल रही थी। जांच में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कई तरह की शिकायत की और कोटेदार को बुलाने पर नहीं आया। ऐसे में दुकान सील कर स्टॉक रजिस्टर के साथ कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें