देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर एडीएम वित्त एवं राजस्व को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में आश्रम पद्धति विद्यालय में बासी भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए बच्चों में शिवम यादव के निधन पर उसके परिवार को एक करोड़ मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही भर्ती बच्चों के उच्च कोटि का इलाज की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी, महासचिव मंजूर हसन, श्याम बहादुर भारती, अंबिका यादव, धर्मबीर गुप्ता, अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद