संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के पड़री बाजार निवासी सच्चिदानंद पांडेय के पुत्र भगवान शंकर पांडेय शिवम तथा दुर्गाशंकर पांडेय सुधांशु का चयन कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ इंडिया (कैग) की इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर हुआ है। शनिवार देर शाम परिणाम आया। दोनों सगे भाइयों के एक साथ चयन पर उन्हें एडवोकेट रत्नेश कुमार पांडेय, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय, करुणाकर पांडेय, अजीत तिवारी, नीरज पांडेय, अखिलेश पांडेय और आदित्य पांडेय आदि ने बधाई दी है।